प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान:सीओ आशुतोष मिश्रा पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों संग बिताया समय बांटी मिठाई
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान वितरित किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीओ ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके प्रति सम्मान व अपनत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा। इसके साथ ही पुलिस और आमजन के बीच संवाद व विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के जरिए लोगों को सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)