बहराइच में पैमाइश के बाद भी सरकारी भूमि पर कब्जा:मोतीपुर में दबंगों ने शुरू किया निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

Oct 01, 2026 - 16:01
0
बहराइच में पैमाइश के बाद भी सरकारी भूमि पर कब्जा:मोतीपुर में दबंगों ने शुरू किया निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश
बहराइच के मोतीपुर इलाके में सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 दिन पहले राजस्व विभाग और पुलिस ने जमीन की नाप कराई थी। तब किसी भी तरह का निर्माण रोकने को कहा गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर सरकारी जमीन पर फिर से निर्माण शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। यह जमीन वेलहन महेशपुर के बेलगुलरिया गांव में गाटा नंबर 624 पर है, जो खलिहान के लिए दर्ज है। लेखपाल शैलेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस की मौजूदगी में इसकी पैमाइश की थी। ग्रामीणों का सवाल है कि जब प्रशासन की मौजूदगी में चेतावनी दी गई थी, तो फिर कब्जा कैसे हो गया? ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तुरंत जांच कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और सरकारी जमीन की रक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User