बहराइच में पीईटी परीक्षा के लिए 8 केंद्र बने:25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Oct 14, 2026 - 18:05
0
बहराइच में पीईटी परीक्षा के लिए 8 केंद्र बने:25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
बहराइच में पीईटी परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कानून-व्यवस्था और निगरानी के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार नोडल अधिकारी होंगे। पीईटी की लिखित परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। केंद्र व्यवस्थापक के तौर पर मनोज कुमार पाण्डेय (आजाद इंटर कॉलेज), नागेन्द्र कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज), डॉ. विनय सक्सेना (किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय), डॉ. श्रीप्रकाश गुप्ता (महाराज सिंह इंटर कॉलेज), डॉ. प्रिया मुखर्जी (महिला पीजी कॉलेज) और मधु यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) को तैनात किया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीतू रानी और अमिता यादव सहित अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में तारा महिला इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्या संगीता भारती को केंद्र व्यवस्थापक, बीईओ महसी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम सदर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जसवंत सिंह केंद्र व्यवस्थापक, बीईओ बलहा स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एसडीएम न्यायिक महसी सौजन्य कुमार विकास सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User