नजूल लैंड..तहसीलदार-नायब तहसीलदार समेत मौके पर थे कई अधिकारी:लेखपाल सस्पेंड, अवैध कब्जा कराने वाले बड़े अफसरों पर एक्शन कब ?
मुरादाबाद में सिविल लाइंस में नजूल की करोड़ों रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा कराए जाने के मामले में सदर तहसील के लेखपाल अमर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन इस खेल में शामिल बड़े अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकारी दस्तावेज बताते हैं कि इस जमीन पर कब्जा कराने के लिए सदर तहसील के तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, कानूनगो और 2 लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। फोर्स भी मौके पर मौजूद थी। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या अफसरों की ये फौज लेखपाल के हुक्म पर मौके पर पहुंची थी ? कब्जा कराते वक्त मौके पर मौजूद बाकी अधिकारियों पर कार्रवाई के सवाल पर एसडीएम सदर अभय सिंह का कहना है कि,उन्होंने मामले की जांच नहीं की है, इसलिए वे इस विषय में कुछ नहीं कह सकते। एसडीएम ने कहा कि एडीएम फाइनेंस ने मामले की जांच की थी और जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)