कानपुर देहात में फावड़े से काट कर किसान की हत्या:खेत में मिला शव, 6 घंटे बाद भी शव नहीं उठा; जांच की मांग
कानपुर देहात में बुधवार सुबह खेत पर गए 60 साल के किसान की हत्या कर दी गई। वह धान की फसल में पानी लगाने गए थे। करीब 11 बजे उनकी पत्नी खाना लेकर पहुंचीं तो बगल के बाजरे के खेत में उनका खून से सना शव पड़ा मिला। परिजन शव उठाने से इनकार करते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को समझाया। कार्रवाई का भरोसा दिया। मामला मूसानगर थाना क्षेत्र का है। खाना लेकर पहुंची पत्नी तो मिला शव सनाया सलवाहन गांव निवासी श्यामाचरण पुत्र राधेलाल की उम्र करीब 60 वर्ष थी। वह बुधवार सुबह करीब 8 बजे धान की फसल की सिंचाई करने खेत पर गए थे। करीब तीन घंटे बाद पत्नी खाना लेकर पहुंचीं। वहां पति को न देखकर उन्होंने आसपास तलाश की। इसी दौरान बगल के बाजरे के खेत में श्यामाचरण का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पति की हालत देखकर पत्नी चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फावड़े से हमला कर हत्या की आशंका सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। किसान पर फावड़े से वार किया गया था। वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीमों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजन घटना से आक्रोशित परिजन शव उठाने से इनकार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। डिप्टी एसपी संजय सिंह ने बताया कि किसान पर फावड़े से वार किया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)