बहराइच में तालाब से निकलकर आबादी के बीच पहुंचा मगरमच्छ:ग्रामीणों में दहशत, शौच के लिए निकले शख्स ने देखा; वन विभाग को दी सूचना

Oct 08, 2026 - 21:37
0
बहराइच में तालाब से निकलकर आबादी के बीच पहुंचा मगरमच्छ:ग्रामीणों में दहशत, शौच के लिए निकले शख्स ने देखा; वन विभाग को दी सूचना
बहराइच के वेलहन महेशपुर गांव में गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर आबादी के बीच आ गया। गांव में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। एक ग्रामीण रात में शौच के लिए बाहर निकला था। उसने टॉर्च की रोशनी में रास्ते के पास मगरमच्छ को देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब में पहले भी मगरमच्छ दिख चुके हैं, पर आबादी में पहली बार आया। वन विभाग के वन्यजीव रक्षक दीपक चौहान को सूचना दी गई। उन्होंने टीम को मौके पर भेजने का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तालाब के आसपास निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर दूर ले जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User