मेरठ में धरने के बाद पार्षद ने निकाला मशाल जुलुस:दिन भर निगम के गेट पर बैठने के बाद अन्य पार्षदों के साथ किया प्रदर्शन
मेरठ नगर निगम की समस्याओं और मांगों को लेकर गुरुवार को वार्ड-06 के पार्षद प्रशांत कसाना के नेतृत्व में निगम परिसर में धरना दिया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक धरना चलने के बावजूद अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं होने पर पार्षदों और समर्थकों ने नगर निगम से कमिश्नर कार्यालय तक मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया। मशाल जुलूस नगर निगम से शुरू होकर कमिश्नर कार्यालय की ओर बढ़ा। जुलूस घंटाघर चौराहे से पहले ही पहुंचा था कि नगर निगम के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अधिकारियों ने मांगों के निस्तारण के लिए 15 दिन से एक माह का समय दिया। इसका लिखित आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद पार्षदों और समर्थकों ने मशाल जुलूस समाप्त कर धरना खत्म कर दिया। वार्ड 6 के लोगों ने निगम के गेट पर बैठ कर दिन भर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों को भी अंदर निगम में नहीं जाने दिया जिसके चलते उनको परेशानी भी हुई। वहीं पार्षद प्रशांत कसाना के समर्थक और सत्ता पक्ष के एक पार्षद के निगम में अंदर जाने को लेकर बहस भी हुई। धरने और प्रदर्शन में पार्षद कीर्ति घोपला वार्ड-31, पार्षद आशीष चौधरी वार्ड-36, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, ईशु पुट्ठा, प्रवीण एडवोकेट, रितिक कसाना, निखिल छोक्कर, रामसिंह नेताजी, महकार मास्टर और शोभाराम समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)