प्रयागराज में कल सपा की वोट बचाओ,देश बचाओ रैली:जॉर्ज टाउन से बालसन चौराहा तक मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
प्रयागराज में कल यानी 8 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी वोट बचाओ,देश बचाओ रैली निकालेगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दान बहादुर ने कहा है कि चुनाव आयोग पर संस्थागत कब्जे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। शहर में यह मार्च जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय से निकलकर बालसन चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाएगा। तख्तियां और बैनर के साथ निकलेगा मार्च उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को हज़ारों की तादाद में लोग मार्च में मौजूद रहेंगे। हाथों में तख्तियां और बैनर होंगे, नारे लगाए जाएंगे। बालसन चौराहे पर पहुंचकर अनुच्छेद 326 का पाठ किया जाएगा, जिसमें हर वयस्क व्यक्ति को मताधिकार और मतदान सूची में शामिल होने के अधिकार का उल्लेख है। इसके बाद राष्ट्रगान होगा और प्रदर्शन का समापन होगा। सपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पूरा आंदोलन इसी मुद्दे पर आधारित है कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाया जाए और चुनाव आयोग में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर पर, प्रमुख बाजारों में और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के माध्यम से चुनाव आयोग की खामियों के खिलाफ जागरूकता पैदा की गई है। फॉर्म 6 और 7 का मुद्दा दान बहादुर ने कहा कि चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 में बदलाव और फॉर्म 7 के माध्यम से वोट काटने की जो मनमानी की है, उससे लाखों मतदाता मताधिकार से वंचित हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के चुनाव में 65 लाख से अधिक वोट काटे गए, पश्चिम बंगाल में 90 लाख वोट काटे गए और 27 लाख वोटरों की अपील पर सुनवाई नहीं हुई। 'ज्ञानादेश' का आरोप सपा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 से लगातार चुनाव जीतती जा रही है, लेकिन यह 'जनादेश' नहीं बल्कि 'ज्ञानादेश' है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2 करोड़ प्रतिवर्ष नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने, बेरोजगारी दूर करने, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करने और काला धन वापस लाने के वादे किए थे, लेकिन इन सभी मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। दिल्ली में प्रदर्शन का जिक्र दान बहादुर ने बीते मंगलवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सैकड़ों सांसदों ने मार्च करके चुनाव आयोग के ऑफिस में अपनी बात रखनी चाही, लेकिन उन्हें रोका गया, डिटेन किया गया और अवैध रूप से तानाशाही की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया गया और कपड़े फाड़े गए। यह जनता का मूवमेंट है और पूरे देश की जनता चुनाव आयोग के भ्रष्टाचारी रवैये के खिलाफ खड़ी है। इंडिया गठबंधन जनता की आवाज के साथ आवाज मिलाकर सड़क पर संघर्ष करने के लिए उतर आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)