नेपाल में आपदा के बाद कुशीनगर में अलर्ट:बूढ़ी गंडकी नदी का पानी नारायणी नदी में आने का आंशका, 50 गांव में बाढ़ का खतरा

Oct 12, 2026 - 11:44
0
नेपाल में आपदा के बाद कुशीनगर में अलर्ट:बूढ़ी गंडकी नदी का पानी नारायणी नदी में आने का आंशका, 50 गांव में बाढ़ का खतरा
नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह लैंड स्लाइड से बूढ़ी गंडकी नदी का बहाव रुक गया। इससे नदी के किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ आ गई। नदी का पानी तेजी से इंडो नेपाल बॉर्डर की तरफ बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बूढ़ी गंडकी का पानी अब नारायणी नदी में आएगा। जिससे यहां भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पानी के साथ में आ रहे मलबे से मुसीबत बढ़ सकत है। खड्डा और तमकुहीराज के नदी किनारे बसे करीब 50 गांव प्रभावित हो सकते हैं। नारायणी नदी पर तरया सुजान में बना एपी तटबंध पहले से ही टूटा हुआ है, उसकी मरम्मत अभी पूरी नहीं हो पाई कि ये अब नेपाल की आपदा ने खतरा और बढ़ा दिया है। दो तस्वीरें देखिए दरअसल, रविवार सुबह नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुबरी क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण वहां की बूढ़ी गंडक नदी का बहाव रुक गया और इससे इससे आसपास के इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। जलशक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अलर्ट के बाद यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार सुबह पत्र जारी किया। जिसके बाद कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के डिस्चार्ज और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बूढ़ी गंडक का रुका हुआ पानी नारायणी नदी में आएगा, जिससे कुशीनगर के निचले और तटवर्ती क्षेत्रों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। तमकुहीराज में तटबंध के पास के 24 गांवों में भरा पानी वहीं, तमकुहीराज तहसील के एपी तटबंध के पास बसे करीब 24 गांवों में नदी का कटाव तेज हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अहिरौलीदान के नोनिया पट्टी, खैरखूटा टोला और बाघाचौर के पास बैकरोलिंग से हो रहा कटाव तटबंध से महज 10 से 15 मीटर की दूरी पर पहुंच गया है। कटाव रोकने के लिए जेसीबी, पोकलेन मशीनों, बोल्डर और मिट्टी भरी बोरियों का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन नदी की तेज धारा के आगे ये उपाय काम नहीं कर पा रहे हैं। एडीएम बोले- अफसरों को अलर्ट किया गया एडीएम पवन कुमार ने बताया कि नेपाल के भूस्खलन को देखते हुए खड्डा और तमकुहीराज तहसील प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के समीप रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User