भरतौरा में खड़ंजा मार्ग का शिलान्यास:10 लाख रुपये से बनेगा खड़ंजा मार्ग, ग्रामीणों को मिलेगी राह
अमरोहा के हसनपुर में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरतौरा में शुक्रवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सरकारी टंकी से रमवीर सिंह के मकान तक बनने वाले एक किलोमीटर लंबे खड़ंजा मार्ग का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, हिमांशु त्यागी, ईश्वर चंद गुर्जर, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, पूर्व ग्राम प्रधान जल्लोपुर नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र त्यागी, धर्मपाल सिंह, चंदकिरण सैनी और प्रकाश प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)