जौनपुर में दुर्गापूजा के लिए रूट डायवर्जन लागू:रोज दोपहर 3 से रात 11 बजे तक इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन
जौनपुर में शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान शहर में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों के लिए है। रोज दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक 8 घंटे इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय ने लोगों से इन रास्तों का पालन करने की अपील की है। कुत्तूपुर से शहर आने वाले ई-रिक्शा शाहगंज पड़ाव तक ही जा सकेंगे। पालिटेक्निक चौराहे से ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन ओलंदगंज नहीं जाएंगे। मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव से ई-रिक्शा व ऑटो शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अटाला मस्जिद होते हुए भंडारी स्टेशन जाएंगे जेसीज चौराहे से शहर में जाने वाले बैटरी ई-रिक्शा और टेंपो प्रतिबंधित रहेंगे। जेसीज से जाने वाले वाहन जोगियापुर, मेगापुर से सद्भावना तिराहा, सब्जी मंडी पुल और अटाला मस्जिद होते हुए भंडारी स्टेशन जाएंगे। कुत्तूपुर तिराहे से आने वाले चार पहिया वाहन शकरमंडी तिराहा से भंडारी रेलवे स्टेशन होते हुए सुतहट्टी तिराहा, अटाला मस्जिद, किला तिराहा से सद्भावना होते हुए जोगियापुर, शाहगंज व जेसीज से बाहर निकलेंगे। मल्हनी पड़ाव से आने वाले वाहन भी इसी तरह डायवर्ट होंगे। चाँद मेडिकल पर कोई वाहन नहीं आएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)