भटनी में लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव:तीन दिन से लापता था, परिजनों ने देवरिया मोर्चरी में की पहचान
देवरिया के भटनी बाईपास रेलवे गेट के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला। रविवार को उसकी पहचान हतवा निवासी विक्की तिवारी (उपेंद्र तिवारी के बेटे) के रूप में हुई। विक्की तीन दिन से लापता था, परिजन उसकी तलाश में थे। रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे देवरिया मोर्चरी में रखवाया था। विक्की के परिजन लापता होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मोर्चरी भेजा, जहां उन्होंने शव की पहचान की। परिवार के सामने गुजारे का संकट परिजनों के मुताबिक, विक्की की मौत ट्रेन से कटकर हुई। वह भटनी नगर क्षेत्र में काम कर परिवार का गुजारा चलाता था। उसकी मौत से मां मनोरमा देवी, पिता उपेंद्र तिवारी और भाई राजन सहित परिवार के सामने गुजारे का संकट आ गया।भटनी थानाध्यक्ष पीके गुप्त ने बताया कि युवक के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं थे, इसलिए तुरंत पहचान नहीं हो सकी। रविवार को परिजन लापता होने की शिकायत लेकर आए, जिसके बाद उन्हें मोर्चरी भेजा गया और शव की पहचान हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)