दूसरी शादी के विवाद में पत्नी और परिजनों से मारपीट:बेटी को बचाने पहुंचे मां-बाप पर भी बरसे लात-घूंसे, पति समेत सात पर आरोप

Oct 11, 2026 - 14:38
0
दूसरी शादी के विवाद में पत्नी और परिजनों से मारपीट:बेटी को बचाने पहुंचे मां-बाप पर भी बरसे लात-घूंसे, पति समेत सात पर आरोप
मैनपुरी में पति की दूसरी शादी और भरण-पोषण को लेकर चल रहे विवाद के बीच पत्नी और उसके माता-पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव भदाटी में हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसके माता-पिता बचाने पहुंचे तो उन्हें भी लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता प्रीती के मुताबिक, उसकी शादी 4 जुलाई 2011 को गांव भदाटी निवासी संजीव कुमार उर्फ संजय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता रहा। उसके एक 12 वर्षीय बेटी है। प्रीती का आरोप है कि पति ने उसे और बेटी को भरण-पोषण के लिए खर्च देना बंद कर दिया। इसको लेकर उसने न्यायालय में मुकदमा दायर किया। पीड़िता के मुताबिक, भरण-पोषण की बकाया राशि की वसूली के लिए पति के खिलाफ रिकवरी वारंट भी जारी हैं। शैक्षिक दस्तावेज गायब करने का आरोप प्रीती ने आरोप लगाए कि 8 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे उसके पिता राजेश कुमार और मां ऊषा देवी उसका हालचाल लेने ससुराल पहुंचे थे। वह अपने कमरे में माता-पिता के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसका पति संजीव कुमार उर्फ संजय, रेखा देवी और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रीती का कहना है कि माता-पिता उसे बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। लात-घूंसों, थप्पड़ों और डंडों से हमला किया गया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह तीनों को बचाया। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मां के कंधे और पिता के हाथ में चोट आई, जबकि उसे भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। घटना का वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने उसकी जानकारी के बिना रेखा देवी से दूसरी शादी कर ली और उसे घर में रखने लगा। इसके अलावा उसके कमरे का ताला तोड़कर घरेलू सामान, 10 हजार रुपये नकद, मुकदमों से संबंधित कागजात, पैन कार्ड, आधार कार्ड और शैक्षिक दस्तावेज गायब करने का आरोप भी लगाया है। उसके भाई की स्कूटी भी गायब होने की बात शिकायत में कही गई है। प्रीती के अनुसार, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई। बाद में वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। अब उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User