BHU में दीपोत्सव मनाने की अनुमति नहीं मिलने पर विरोध:प्रॉक्टोरियल बोर्ड से धक्का-मुक्की,कला संकाय के डीन कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय में दीपत्सव मनाने की अनुमति को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने डीन कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा- विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग-अलग नियम अपनाए जा रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यक्रमों के लिए बड़े सभागार उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जबकि दिवाली और होली जैसे त्योहारों के आयोजन के लिए कला संकाय का मैदान तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। होली के आयोजन में भी बाधा डालने का आरोप छात्रों ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले कला संकाय में होली के अवसर पर रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस दौरान पानी और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। छात्रों का कहना है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई और मामले में कमेटी भी गठित की गई थी। डीन कार्यालय की व्यवस्थाओं पर भी उठाए सवाल धरने के दौरान छात्रों ने कला संकाय के डीन कार्यालय के आसपास की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कैमरे, पंखे और पेयजल जैसी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। छात्रों ने कहा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। प्रशासन से अनुमति देने की अपील प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि वे विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में ही अपने त्योहार हंसी-खुशी और शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आयोजन की अनुमति देने की अपील की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जबतक उनको लिखित आदेश नहीं मिला विरोध जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)