मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम:डॉ. आलोक बोलें- विशेषज्ञ की मदद लेने से दूर हो सकती हैं मानसिक परेशानियां
अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. आलोक मनदर्शन ने कहा कि अज्ञानता, संकोच, सामाजिक कलंक और अंधविश्वास मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में प्रमुख बाधाएं हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता, संवेदनशील संवाद, समय पर उपचार और सामाजिक सहयोग से इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानसिक विकारों की शुरुआत अक्सर किशोरावस्था और युवावस्था में हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने या कमजोरी समझने के बजाय उनके लक्षणों को पहचानना और समय पर विशेषज्ञ की सहायता लेना जरूरी है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव के प्रमुख कारणों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज कार्य विभाग के समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)