‘भूमाफिया’ लिखने पर भाजपा युवा नेता ने कराई रिपोर्ट:अलीगढ़ में नेतागिरी बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप; डेढ़ महीने बाद FIR

Sep 30, 2026 - 20:17
0
‘भूमाफिया’ लिखने पर भाजपा युवा नेता ने कराई रिपोर्ट:अलीगढ़ में नेतागिरी बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप; डेढ़ महीने बाद FIR
भाजपा के युवा नेता कौशल लोधी ने अपने बैनर पर ‘भूमाफिया’ लिखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सासनीगेट क्षेत्र निवासी राहुल लोधी, उसके भाई रवि और 1-2 अन्य लोगों ने कंपनी बाग गांधीपार्क चौराहे पर लगे उनके बैनर पर आपत्तिजनक शब्द लिखा। शिकायत के आधार पर गांधीपार्क पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कौशल लोधी के मुताबिक, उन्होंने 14 अगस्त को कंपनी बाग गांधीपार्क चौराहे पर अपना बैनर लगाया था। 16 अगस्त को कार्यक्रम वाले दिन उन्होंने बैनर देखा तो उस पर ‘भूमाफिया’ लिखा मिला। लोगों से जानकारी करने पर उन्हें आरोपियों के नाम बताए गए। शिकायत में कहा गया है कि जब उन्होंने राहुल लोधी से इस बारे में पूछा तो उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर नेतागिरी बंद नहीं की तो जान से मार देगा। साथ ही राजनीति छोड़ने की धमकी देने का भी आरोप है। डेढ़ महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट घटना 14-16 अगस्त की बताई गई है, जबकि शिकायत 29 सितंबर को दी गई। यानी घटना के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की। शिकायतकर्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से सिफारिश किए जाने की बात भी सामने आई है। भाजपा संगठन में सक्रिय हैं कौशल कौशल लोधी भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय बताए जाते हैं। वह युवा नेता के तौर पर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। गांधीपार्क थाने में दर्ज रिपोर्ट के बाद उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, बैनर पर लिखे गए शब्द और धमकी के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। आरोपियों का पक्ष सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User