भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव:SI समेत 5 घायल, 24 नामजद और 30 अज्ञात पर केस

Oct 07, 2026 - 21:19
0
भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव:SI समेत 5 घायल, 24 नामजद और 30 अज्ञात पर केस
गाजीपुर के चक कमरौउरा गांव में बुधवार शाम 6 बजे भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव हो गया। हमले में उपनिरीक्षक समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर नोनहरा और बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। डीएम के निर्देश पर पहुंची थी टीम क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत सिंह की तहरीर के मुताबिक, परमिला देवी ने भूमि विवाद को लेकर सितंबर में जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। टीम में लेखपाल प्रशांत सिंह, राहुल कुमार, श्वेता मिश्रा और मनीष यादव शामिल थे। पैमाइश के दौरान अचानक शुरू हुआ पथराव सुरक्षा के लिए नोनहरा थाने के उपनिरीक्षक रामानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी साथ था। शाम करीब 6 बजे टीम जमीन की नाप-जोख कर रही थी। इसी दौरान चंद्रमा, रामनारायण और जगदीप समेत करीब 54 लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया। SI समेत पांच कर्मचारी घायल अचानक हुए पथराव में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से निकल गए। घायल उपनिरीक्षक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उनके सिर और पैर में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। 24 नामजद, 30 अज्ञात पर केस नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर चंद्रमा, रामनारायण और जगदीप समेत 24 नामजद और 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User