राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:बलिया में पुतला छीनने पर पुलिस से धक्का-मुक्की, सड़क पर बैठे कार्यकर्ता
बलिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रात करीब 8 बजे चित्तू पाण्डेय चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुतला छीनने पर सड़क पर बैठे कार्यकर्ता पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुतला छीने जाने से नाराज कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में ओम प्रकाश तिवारी, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, सागर सिंह राहुल, गिरीश कांत गांधी, शशिकांत मिश्रा, पंकज कुमार, राज प्रकाश, राजा शर्मा, विकराल सिंह और हैप्पी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)