कानपुर में बेबी ओलंपिक गेम्स:तीसरे दिन नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम; माताओं ने हैंडबॉल मैच खेला

Oct 07, 2026 - 21:19
0
कानपुर में बेबी ओलंपिक गेम्स:तीसरे दिन नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम; माताओं ने हैंडबॉल मैच खेला
कानपुर में आयोजित 'बेबी ओलंपिक गेम्स 2026' के तीसरे दिन नन्हे खिलाड़ियों का जोश और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। खेल के तीसरे दिन जिमनास्टिक, शतरंज, वेटलिफ्टिंग, हैंडबॉल और स्केटिंग की शानदार प्रतियोगिताएं हुईं। इन मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का मुजाहिरा कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान सबसे खास और मुख्य आकर्षण का केंद्र हैंडबॉल प्रतियोगिता रही। इस इवेंट में केवल बच्चों ने ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं ने भी मैदान में उतरकर खेल में चार चांद लगा दिए। माताओं ने अपनी-अपनी टीम बनाकर पूरे उत्साह के साथ हैंडबॉल मैच खेला। अपनी मां को मैदान में खेलता देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माताओं की इस सहभागिता ने पूरे आयोजन में एक नई ऊर्जा भर दी और वहां मौजूद अन्य अभिभावकों ने भी इस अनूठी पहल का जमकर लुत्फ उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User