भूमि विवाद में तलवार से हमला, पिता-पुत्र समेत 4 घायल:दोनों पक्षों में हुई मारपीट; गंभीर घायल पिता को गोरखपुर रेफर किया
देवरिया के धूमनगर गांव में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इसमें सूर्य नारायण चौहान (45), उनके बेटे धीरज (17), राजन (15) और बेटी सोनम (20) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गंभीर हालत में सूर्य नारायण को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बताया गया कि सूर्य नारायण चौहान का गांव के ही राजू चौहान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि राजू चौहान के परिवार के लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे बेटे-बेटी भी घायल हमले में सूर्य नारायण चौहान घायल हो गए। उन्हें बचाने के लिए उनके बेटे धीरज और राजन तथा बेटी सोनम मौके पर पहुंचे। इस दौरान वे भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन चारों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर देवरिया मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने सूर्य नारायण की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं धीरज, राजन और सोनम का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने बढ़ाई निगरानी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद के बाद गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)