2 दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव:सीतापुर में पुल पर खड़ी थी बाइक, पत्नी से विवाद के बाद घर से गायब था

Sep 25, 2026 - 21:36
0
2 दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव:सीतापुर में पुल पर खड़ी थी बाइक, पत्नी से विवाद के बाद घर से गायब था
सीतापुर में शुक्रवार देर शाम कठिना नदी से दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तालगांव निवासी बिपिन कुमार के रूप में हुई। वह बुधवार से लापता था। तलाश के दौरान पुल पर उसकी बाइक और आसपास मोबाइल मिला था। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पिसावां थाना क्षेत्र में पनहैया पुल के पास का है। पत्नी से विवाद के बाद निकला था घर से परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह किसी बात को लेकर बिपिन का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने पिता राम कुमार को पिसावां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेकर पहुंचा था। कुछ देर बाद बिपिन के मोबाइल पर फोन आया। बातचीत के बाद उसकी पत्नी भी तालगांव से स्कूल पहुंची, लेकिन तब तक बिपिन वहां से जा चुका था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को पिता राम कुमार ने पिसावां थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। राहगीर ने पुल के पास देखने की जानकारी दी तलाश के दौरान बुजुर्ग राहगीर राजपाल ने पुलिस को बताया कि उसने गुरुवार शाम पनहैया पुल के पास एक युवक को रेलिंग पकड़े नदी की ओर खड़े देखा था। उस समय उसे लगा कि युवक फोटो या वीडियो बनाने के लिए वहां खड़ा है। शुक्रवार को पुलिस टीम को पनहैया पुल पर बिपिन की बाइक खड़ी मिली। आसपास उसका मोबाइल भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। बारिश के बीच घंटों चला तलाश अभियान शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण नदी में तलाश अभियान में काफी परेशानी आई। पुलिसकर्मी और परिजन घंटों बारिश के बीच खोजबीन करते रहे। देर शाम पुल से काफी दूर दक्षिण दिशा में नदी किनारे बहते पानी में बिपिन का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User