भवानीपुर कंपोजिट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम:एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा सात की छात्रा

Oct 13, 2026 - 13:16
0
भवानीपुर कंपोजिट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम:एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा सात की छात्रा
रामपुर के कंपोजिट स्कूल भवानीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय की कार्ययोजना के अनुसार 11 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रोबीना के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मिशन शक्ति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, स्लोगन लेखन और चित्रकारी के जरिए जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान कक्षा सात की छात्रा आरिफा को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। कार्ययोजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यालयों द्वारा प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट गूगल फॉर्म के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जा रही है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सरदीप गौतम, राधाकृष्ण शर्मा, रमेश सिंह सैनी और अभिभावक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User