बिधूना में मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा:38,800 रुपये की दूषित मिठाई नष्ट की, गंदगी भी मिली
औरैया में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज किया है। शनिवार करीब तीन बजे बिधूना के भगत सिंह चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा गया। यहां 38,800 रुपये की दूषित मिठाई मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुनील कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने यह कार्रवाई की। दुकान में जंग लगे कनस्तर में रंगीन रसगुल्ले बदबू के साथ मिले। कुल 230 किलो दूषित चमचम रसगुल्ला, 11 दूषित केक और 7 किलो दूषित बर्फी जब्त हुई। दुकान की साफ-सफाई भी ठीक नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2006 के तहत दुकानदार की सहमति से सभी दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया गया। दुकान मालिक को सुधार नोटिस जारी हुआ है। इसका पालन न करने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने कारोबारियों से शुद्ध सामान बेचने की अपील की है। विभाग ने मिलावट पर नजर रखने के लिए गोपनीय टीम बनाई है। लोग भी शिकायत कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)