बलरामपुर में शौच के लिए निकली महिला तालाब में डूबी:साढ़े 5 घंटे बाद तालाब से मिला शव, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ ने बरामद किया
बलरामपुर के सिसवा शिवपुर गांव में शनिवार सुबह शौच के लिए घर से निकली 54 वर्षीय सहिदा पत्नी शरीफ की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब के पास उनके डूबने की आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। करीब साढ़े पांच घंटे की खोजबीन के बाद दोपहर 3 बजे उनका शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सुबह 9:30 बजे निकली थीं परिजनों के मुताबिक सहिदा सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं आने पर परिजन आसपास उन्हें खोजने लगे। तालाब के किनारे पहुंचने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारकर खोजबीन कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। जवानों ने तालाब में सघन अभियान चलाया। दोपहर में बरामद हुआ शव लगातार प्रयास के बाद करीब 3 बजे सहिदा का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)