बीएचयू में काव्य प्रतियोगिता अयोजित:शिवम ने प्रथम, वानिया ने द्वितीय और राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की साहित्यिक सोसाइटी ‘तर्ज़-ए-सुख़न’ के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू हॉल में ‘आगाज-ए-सुख़न’ के अंतर्गत काव्य प्रतियोगिता एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवोदित कवियों ने अपनी चयनित कविताओं और गजलों का काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित शायर अंकित मौर्य, गजलकार हिमांशु तिवारी तथा शायर रजनीश विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने निर्णायक मंडल के रूप में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में लगभग 20 नवोदित रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। जिसमें शिवम पाठक ने प्रथम, वानिया अदीब ने द्वितीय और राघव सोमवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे सत्र में बैत-बाज़ी का आयोजन हुआ। इसके बाद साहित्यिक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के सचिव अखिल राज ने किया। सोसाइटी की टीम के सदस्य दिव्यांशु अग्रहरि, किरण, अभिनव और रोहित अस्थाना, प्रतिज्ञा, शुभश्री, मधु और आयुष उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)