ओवरब्रिज के नीचे बेसुध मिली युवती:रामपुर में सहेली से विवाद के बाद घर से निकली थी, थिनर पीने की आशंका

Oct 17, 2026 - 13:10
0
ओवरब्रिज के नीचे बेसुध मिली युवती:रामपुर में सहेली से विवाद के बाद घर से निकली थी, थिनर पीने की आशंका
रामपुर में शनिवार सुबह राम रहीम ओवरब्रिज के नीचे युवती बेसुध हालत में मिली। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में भर्ती कर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल युवती कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों को आशंका है कि युवती ने थिनर यानी तारपीन का तेल पी लिया है। उसकी मां के मुताबिक, रोशनी पिछले दो-तीन दिनों से अपनी एक सहेली से विवाद को लेकर परेशान थी। हालांकि, युवती के बेसुध मिलने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। सुबह घर से निकली, ओवरब्रिज के नीचे मिली पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोशनी (18) के बेसुध मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने सुबह 10:48 बजे उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवती को इमरजेंसी के बेड नंबर 14 पर इलाज दिया जा रहा है। सूचना मिलने पर उसके माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए। सहेली से विवाद को लेकर परेशान थी रोशनी रोशनी की मां बिरजा ने बताया कि उनकी बेटी पिछले दो-तीन दिनों से एक सहेली से विवाद के कारण परेशान थी। रोशनी अपनी सहेली के साथ एक निजी अस्पताल में काम करती है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से निकली थी। कुछ देर बाद पुलिस ने फोन कर उसके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। थिनर पीने की आशंका, डॉक्टर रख रहे नजर जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर प्रेम सिंह ने बताया कि युवती को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उसके थिनर पीने की आशंका है। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल वह घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस को युवती के बयान का इंतजार सिविल लाइंस थाना पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें अस्पताल बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के होश में आने के बाद उसके बयान लेने का प्रयास करेगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती के बेसुध होने की वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User