लावारिस मरीज को अस्पताल में घसीटने का वीडियो वायरल:जांच के लिए लैब ले जाया गया था मरीज, बाहर जाते समय जमीन पर घसीटता दिखा व्यक्ति

Oct 06, 2026 - 10:17
0
लावारिस मरीज को अस्पताल में घसीटने का वीडियो वायरल:जांच के लिए लैब ले जाया गया था मरीज, बाहर जाते समय जमीन पर घसीटता दिखा व्यक्ति
अयोध्या जिला चिकित्सालय में भर्ती एक लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल उठने लगे। वीडियो में एक व्यक्ति लावारिस वार्ड से मरीज को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के बजाय जमीन पर घसीटकर बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है। वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीज की स्थिति चाहे जैसी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। अस्पताल प्रशासन ने बताया- कर्मचारी नहीं था व्यक्ति अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीज को घसीटकर ले जाने वाला व्यक्ति अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। चीफ मेडिकल ऑफिसर के अनुसार वीडियो सोमवार का है। मरीज करीब 45 वर्ष का है और उसे दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ के मुताबिक मरीज शराब का सेवन करता था। उसे जांच के लिए लैब ले जाया गया था। जांच के बाद वह वहां से खुद बाहर जाने लगा। इसी दौरान वह किसी दूसरे मरीज के तीमारदार के संपर्क में आया। वीडियो में वही व्यक्ति मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले की जांच के लिए टीम गठित किया गया है। स्टाफ की नजर पड़ी तो वार्ड में कराया शिफ्ट अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज को इस तरह बाहर जाते देख स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद उसे दोबारा लावारिस वार्ड में शिफ्ट कराया गया। अस्पताल का कहना है कि घटना में अस्पताल के किसी कर्मचारी की भूमिका सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो में मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाने की तस्वीरों ने अस्पताल में भर्ती लावारिस मरीजों की देखभाल की व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। समाजसेवी संगठन करेंगे शिकायत वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवी संगठनों ने मामले को गंभीर बताया है। पदाधिकारियों का कहना है कि वे जिला प्रशासन से शिकायत कर घटना की जांच की मांग करेंगे। उनका कहना है कि अस्पताल में किसी भी मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User