बिहारेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा आयोजित:सजेती परिसर उमड़ी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ का पूजन कर मांगा आशीर्वाद
कानपुर में घाटमपुर के सजेती स्थित बिहारेश्वर महादेव मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण की ओर से संचालित ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारा’ अभियान के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। भंडारे में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भगवान बिहारेश्वर महादेव से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)