मेरठ के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों ने बनाईं मनमोहक कलाकृतियां, शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का आत्मविश्वास

Oct 19, 2026 - 19:21
0
मेरठ के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों ने बनाईं मनमोहक कलाकृतियां, शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का आत्मविश्वास
मेरठ के एएच इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सुंदर रंगोलियां बनाईं। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य फुरकान सैफी, उप-प्रधानाचार्य रिजवान सैफी, हेड इंचार्ज सुवालहीन, हेड टीचर खुशनुमा, शहेरान, सुमैया, अर्शी, अलीना और निशा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व अतिथि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य फुरकान सैफी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल को बढ़ावा देती हैं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User