बिजली के तारों में डीजे फंसने से एक की मौत:खंभा गिरने से 4 लोग झुलसे, लखीमपुर-खीरी में मातम में बदली बारात की खुशियां

Oct 19, 2026 - 19:38
0
बिजली के तारों में डीजे फंसने से एक की मौत:खंभा गिरने से 4 लोग झुलसे, लखीमपुर-खीरी में मातम में बदली बारात की खुशियां
लखीमपुर खीरी में धौरहरा के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के रमनगरा गांव में रविवार देर शाम बारात के स्वागत और जश्न के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे की गाड़ी में बिजली का लटकता तार उलझ जाने से पास का खंभा टूटकर गिर पड़ा। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जश्न के बीच अचानक हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मतीन के घर बारात वापस आई थी और खुशी का माहौल था। डीजे पर गाने बज रहे थे और लोग जश्न मना रहे थे, तभी अचानक डीजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे बिजली के लटकते तारों में फंस गया। खिंचाव के कारण पास ही लगा बिजली का पोल टूटकर सीधे लोगों पर आ गिरा। इलाज के दौरान धर्मपाल ने तोड़ा दम, मासूम लखनऊ रेफर पोल गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में धर्मपाल (40), सचिन (12), जीशान (10) और रिजवान का 8 वर्षीय बेटा आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई। वहीं, 8 वर्षीय आमिर की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। परिवार में छाया मातम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और धर्मपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक धर्मपाल अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और पत्नी संगीता देवी को छोड़ गए हैं। घर के कमाऊ सदस्य का साया अचानक उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User