विवाद के बाद फंदे पर लटकी नवविवाहिता की मौत:कानपुर में मायके में किया था जान देने का प्रयास, हैलट में चल रहा था इलाज

Oct 19, 2026 - 19:38
0
विवाद के बाद फंदे पर लटकी नवविवाहिता की मौत:कानपुर में मायके में किया था जान देने का प्रयास, हैलट में चल रहा था इलाज
कानपुर के साढ़ क्षेत्र में पति से विवाद के बाद मायके में फंदा लगाने वाली 18 वर्षीय नवविवाहिता की सोमवार सुबह मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 30 दिन तक इलाज चला। घटना 20 सितंबर की है। पति उसे लेने मायके पहुंचा था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसे पहले घाटमपुर सीएचसी और फिर हैलट अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 8 महीने पहले हुई थी शादी साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव निवासी अमृत पाल किसान हैं। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनकी बेटी स्नेहा की शादी गुजैनी निवासी रामबाबू के बेटे मोनू से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। परिवार के लोग कई बार दोनों को समझाने के लिए ससुराल भी गए। कुछ समय तक मामला शांत रहता, लेकिन फिर विवाद शुरू हो जाता था। बीते महीने हुए विवाद के बाद स्नेहा मायके आ गई थी। परिजनों को उम्मीद थी कि समय के साथ दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा। 20 सितंबर को मोनू स्नेहा को लेने उसके मायके पहुंचा। वहां भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद स्नेहा कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। खिड़की से देखा तो फंदे पर लटकी थी स्नेहा परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद मोनू कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो स्नेहा फंदे पर लटकी थी। मोनू ने तत्काल अपने ससुर अमृत पाल और परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजन पड़ोसी की छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद स्नेहा को नीचे उतारकर घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में करीब 30 दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक, अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User