मऊ में रामलीला का मंचन:हनुमान जी ने दी मुद्रिका, अक्षय कुमार वध देख भावविभोर हुए दर्शक
मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के बनियापार में श्री दशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार शाम रामलीला का मंचन किया गया। इसमें माता सीता की खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। अशोक वाटिका में हनुमान जी द्वारा माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका देने, अक्षय कुमार का वध करने और लंका जलाने के दृश्यों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लंका दहन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, व्यवस्थापक राजेश चौहान, राजीव सेठ, जनार्दन शर्मा, विजेंद्र सिंह, राजीव सिंह पटेल, ठाकुर प्रसाद सिंह और राम अवध पुजारी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)