बिजली न मिलने पर लोग सड़क पर उतरे:छोटी बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन किया, पुलिस के समझाने पर हटे
बहराइच में शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश और हवा से सैकड़ों बिजली के खंभे गिरे। इससे शहर और गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। विभाग टूटे खंभों और लाइनों को ठीक कर सप्लाई चालू करने में लगा है। कई इलाकों में अभी तक बिजली चालू नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार दोपहर दो बजे बिजली न मिलने से नाराज लोग छोटी बाजार इलाके में सड़क पर उतर आए। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा जताया। उन्होंने जल्द सप्लाई चालू करने की मांग की। प्रदर्शन से कुछ देर के लिए रास्ते पर आवाजाही पर असर पड़ा। जाम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बात कर शांत कराया। पुलिस ने जल्द बिजली चालू कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। 30 मिनट बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया। लोगों ने कहा, बिजली बंद होने से पानी, पंखे और जरूरी काम रुके हैं। उन्होंने जल्द सप्लाई चालू करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)