सहारनपुर मंडल के बॉक्सरों ने 8 स्वर्ण...21 पदक जीते:8 स्वर्ण , लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में उपविजेता बने, लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ
लखनऊ में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 21 पदक जीतकर मंडल को उपविजेता बनाने में अहम योगदान दिया। सोमवार दोपहर तीन बजे सहारनपुर पहुंचे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में -46 किग्रा वर्ग के विशुपाल, 50-52 किग्रा के अर्पित आर्य, 54-57 किग्रा के आयुष राणा, 63-66 किग्रा के आयुष प्रताप, 66-70 किग्रा के अंगद, 60-63 किग्रा के अनिक बाबरा, 64-69 किग्रा के प्रिन्स शर्मा और 46-49 किग्रा के आर्यन कुमार शामिल रहे। रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में 42-44 किग्रा वर्ग के अभिनव, 38-40 किग्रा के प्रीत चौधरी, 81-91 किग्रा के अर्जुन सिंह और +91 किग्रा वर्ग के लक्ष्य रहे। वहीं, कांस्य पदक जीतने वालों में 34-36 किग्रा के नैतिक कुमार, 36-38 किग्रा के रूद्र प्रताप, 48-50 किग्रा के अलंस, 46-48 किग्रा के आयुष, 48-50 किग्रा के आयुष आर्य, 57-60 किग्रा के शिवांश, 52-56 किग्रा के अनुसूर्या, 56-60 किग्रा के जय कुमार ग्रो और 49-52 किग्रा के आदित्य कटारिया शामिल रहे।
प्रतियोगिता में पदक जीतकर सहारनपुर लौटे खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह नजर आया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और सहारनपुर मंडल का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रवीण चौधरी, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, संदीप कुमार, राजीव कुमार समेत अन्य खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)