बिजली विभाग का कार्यकारी सहायक 8 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:कनेक्शन के स्थायी विच्छेद के नाम पर भदोही में पकड़ा गया
भदोही में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर मंडल की टीम ने विद्युत विभाग के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद के काम के लिए रिश्वत मांग रहा था। टीम ने शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे कार्रवाई की। शिकायत के बाद टीम ने की कार्रवाई प्रशांत कुमार सोनी अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, भदोही के कार्यालय में तैनात था। वह करीब पांच साल से इसी कार्यालय में काम कर रहा था। वह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। भदोही नगर निवासी विकास कुमार गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद से जुड़े काम के लिए प्रशांत कुमार उनसे 8 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर मंडल की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही प्रशांत ने शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। भदोही कोतवाली ले गई टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भदोही कोतवाली ले जाया गया। यहां उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग में भी हड़कंप मच गया। इनकी टीम ने की गिरफ्तारी कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पति राम यादव, भीमशंकर मिश्रा, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह यादव, विशाल उपाध्याय, सुबीर कुमार, ओमकार यादव, कौशल राय, आरक्षी सूरज कुमार गुप्ता, पियुष कुमार सिंह, सर्वेश तिवारी, प्रशांत सिंह, आलोक मिश्रा और नंदलाल शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)