फुरसतगंज पुलिस ने चोरी की 2 बाइक के साथ 1:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई कार्रवाई, आरोपी पर पहले से 3 केस दर्ज

Sep 25, 2026 - 16:25
0
फुरसतगंज पुलिस ने चोरी की 2 बाइक के साथ 1:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई कार्रवाई, आरोपी पर पहले से 3 केस दर्ज
फुरसतगंज पुलिस को ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। दोनों बाइकों की चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। इसी के तहत फुरसतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आज सुबह करीब चार बजे पुलिस टीम ने आरोपी अनीश कुमार (26) को गिरफ्तार किया। अनीश सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें मिलीं। इनमें एक हीरो सुपर स्प्लेंडर (नंबर UP 44 AE 6805) और दूसरी हीरो एचएफ डीलक्स (नंबर UP 36 J 1013) है। आरोपी अनीश इन बाइकों के कोई कागज नहीं दिखा सका। उसने कबूल किया कि दोनों बाइकें चोरी की हैं। जांच में पता चला कि सुपर स्प्लेंडर बाइक की चोरी के संबंध में सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 865/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। दूसरी बाइक की चोरी का मामला फुरसतगंज थाने में मुकदमा संख्या 79/19 धारा 379 भादवि के तहत दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में फुरसतगंज थाने में मुकदमा संख्या 97/26 धारा 411 भादवि के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी अनीश शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ सुल्तानपुर और अयोध्या में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शरदचंद्र मिश्रा, हेड कांस्टेबल अनवर अली, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और अंकित यादव शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User