सुल्तानपुर में दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत:घर में फंदे पर लटका मिला शव, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का कारण

Oct 05, 2026 - 23:08
0
सुल्तानपुर में दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत:घर में फंदे पर लटका मिला शव, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का कारण
सुल्तानपुर में सोमवार देर शाम कक्षा दस की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मूल रूप से धम्मौर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश सिंह कोतवाली नगर के चुनहा करौंदिया मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी प्रेम लता सिंह सरकारी अस्पताल में मैटर्न के पद पर हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी अंशिका सिंह शहर के स्टेला मैरिस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दस की छात्रा थी। कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा सोमवार शाम अंशिका घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। बेटी को इस हालत में देखकर मां और अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल में मंगलवार को अवकाश अस्पताल में चिकित्सकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत के बाद स्कूल में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा ने बताया कि विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User