बिजनौर मेडिकल कॉलेज में विश्व हृदय दिवस पर कैंप:हृदय रोगों से बचाव पर चर्चा, मरीजों की मुफ्त जांच और परामर्श दिया गया

Sep 29, 2026 - 15:33
0
बिजनौर मेडिकल कॉलेज में विश्व हृदय दिवस पर कैंप:हृदय रोगों से बचाव पर चर्चा, मरीजों की मुफ्त जांच और परामर्श दिया गया
बिजनौर के महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व हृदय दिवस पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर (ओपीडी कैंप) और कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. चौधरी ललिता के मार्गदर्शन में किया गया। सीएमई सत्र में विशेषज्ञों ने हृदय रोगों, उनके कारणों और इलाज पर जानकारी दी। उन्होंने बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और बच्चों के जन्मजात हृदय रोगों पर बात की। डॉ. मनोज चौधरी ने आरएचडी और जन्मजात विकारों पर, जबकि डॉ. अबू हासिम ने कोरोनरी आर्टरी डिजीज पर प्रकाश डाला। डॉ. सगुन ने बताया कि हृदय रोगों से दुनिया में करीब 2.5 करोड़ मौतें होती हैं, जिन्हें जागरूकता से रोका जा सकता है। प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने स्वस्थ दिल के लिए पौष्टिक भोजन और अनुशासित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। सीएमई का मकसद तनाव प्रबंधन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज कंट्रोल, जंक फूड से दूरी, धूम्रपान और नींद संबंधी विकारों के प्रति जागरूक करना था। ओपीडी कैंप में मरीजों की ब्लड प्रेशर और अन्य जांचें मुफ्त की गईं। डॉ. नवदीप, डॉ. सगुन और डॉ. जूही ने मरीजों को स्वस्थ दिल के लिए जरूरी सुझाव दिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील मलिक, डॉ. दिनेश गोस्वामी, डॉ. दिनेश भाटी, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. विदित दीक्षित, डॉ. अल्पा राठी, डॉ. साक्षी, डॉ. ललित, डॉ. वाणी, डॉ. शोभिता, डॉ. निखिके साथ-साथ सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User