बिजनौर में अग्निशमन केंद्रों पर साप्ताहिक ड्रिल:आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल कर्मियों ने परखी तैयारी

Oct 13, 2026 - 15:45
0
बिजनौर में अग्निशमन केंद्रों पर साप्ताहिक ड्रिल:आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल कर्मियों ने परखी तैयारी
बिजनौर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को जिले के सभी अग्निशमन केंद्रों पर साप्ताहिक ड्रिल की। पुलिस अधीक्षक के आदेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय के निर्देशन में 13 अक्टूबर को बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर और चांदपुर केंद्रों पर अभ्यास कराया गया। इस दौरान अग्निशमन वाहनों और उपकरणों की जांच, साफ-सफाई और संचालन का अभ्यास किया गया। कर्मियों को वाटर टेंडर में उपलब्ध उपकरणों, होज रील, विभिन्न ब्रांचों और होज पाइप के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। उपकरणों के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियां भी बताई गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित अभ्यास कराया जाता है। इसका उद्देश्य कर्मियों की दक्षता बनाए रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User