बिजनौर में अशोक सिंहल शताब्दी समारोह आज:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि, चंपत राय मुख्य वक्ता

Oct 12, 2026 - 12:18
0
बिजनौर में अशोक सिंहल शताब्दी समारोह आज:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि, चंपत राय मुख्य वक्ता
बिजनौर के नुमाइश मैदान में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल का जन्म शताब्दी समारोह हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। शारदा पीठाधीश्वर स्वामी राजेश्वराश्रम महाराज भी समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए नुमाइश मैदान में पंडाल और अस्थायी मंच तैयार किया गया है। सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और दमकल विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। वाहनों की पार्किंग और आने-जाने के रास्ते भी व्यवस्थित किए गए हैं। विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए अशोक सिंहल के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User