झांसी में सनकी युवक ने 5 कारों के शीशें तोड़े:थाने के सामने हंगामा किया, परिजन बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं है
झांसी में कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पहले पार्किंग में खड़ी 5 कारों के शीशें पत्थर मारकर तोड़ दिए। इसके बाद थाने के सामने हंगामा करते हुए सड़क पर बैठ गया। उसे सड़क से हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। युवक मानसिक रोगी बताया गया है। घटना रविवार की है। आज इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक के बाद एक 5 कारों पर पत्थर मारे शहर कोतवाली के पास नगर निगम की पार्किंग है। जहां लोग अपने कारें खड़ी करते हैं। रविवार दोपहर को एक युवक ने पत्थर से एक के बाद एक लगभग 5 कारों के शीशे तोड़ दिए। युवक के हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और उसे पकड़कर थाने ले आई। लेकिन वह थाने में भी शोरशराबा करने लगा। इसी दौरान उसके परिवार वाले पहुंचे और युवक का नाम वसीम बताया। परिजनों ने कहा कि वसीम की मानसिक हालत ठीक नहीं है, उसका इलाज चल रहा है। कागजात भी दिखाए। तब पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर उसे घर ले जाने को कहा। लेकिन बाहर आते ही वह फिर हंगामा करने लगा और कोतवाली के सामने बीच सड़क पर बैठ गया। पुलिस ने उसे काफी समझाया, जब नहीं माना तो खींचकर उठा दिया। बाद में परिजन पकड़कर अपने साथ ले गए। युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)