बिजनौर में बैटरी डाला ने बाइक सवार युवक को रौंदा:हादसे में इलेक्ट्रीशियन की मौत, गांव में 3 थानों की पुलिस पहुंची

Oct 11, 2026 - 14:38
0
बिजनौर में बैटरी डाला ने बाइक सवार युवक को रौंदा:हादसे में इलेक्ट्रीशियन की मौत, गांव में 3 थानों की पुलिस पहुंची
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रिंग रोड (किसान पथ) पर अली नगर खुर्द के पास एक तेज रफ्तार बैटरी डाला (UP32TT8086) ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक की पहचान कल्ली पश्चिम के शिवकरन के 22 साल के बेटे आशू रावत के रूप में हुई। आशू इलाके में वायरिंग करता था। शिवकरन के मुताबिक, आशू शनिवार रात करीब 10 बजे बिजनौर से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया। रविवार को पुलिस ने उसका पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव को सीधे उसके गांव पहुंचाया। वहां हंगामे की आशंका पर 3 थानों की पुलिस तैनात रही। शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, भारी पुलिस बल तैनात परिजन का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पीएसी के साथ पीजीआई, सरोजनीनगर और बिजनौर थाने की पुलिस तैनात रही। इंस्पेक्टर सुनील सिंह, बिजनौर इंस्पेक्टर कपिल गौतम और सरोजनीनगर इंस्पेक्टर रामदेव प्रजापति समेत भारी पुलिस बल तैनात हो गया। परिजन शव को बिजनौर थाने पर ले जाकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद मोर्चरी से पुलिस शव को गांव लेकर चली गई। परिजनों की सहमति के बाद वे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हो गए। मृतक के पिता शिवकरन ने बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User