इटावा में महिला की जहरीला पदार्थ खाने मौत:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के कर्वा खेड़ा गांव में शनिवार को 30 साल की एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए सैफई स्थित मिनी पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कर्वा खेड़ा निवासी वंदना के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दस साल पहले गांव के ही दीपक से हुई थी। वंदना के आठ साल का बेटा माधव और पांच साल की बेटी कीर्तिका हैं। घटना की सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)