बिजनौर में भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया:17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे
बिजनौर में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट में धरने पर रोक के बावजूद ट्रैक्टर लेकर पहुंचे भारतीय किसान संघ के किसान दोपहर करीब 1 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। नए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को ही कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई थी। उन्होंने प्रदर्शन के लिए इंदिरा बाल भवन को निर्धारित किया था। इसके बावजूद किसान ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसान शास्त्री चौक से जजी चौक होते हुए नुमाइश चौक के रास्ते कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट पर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने और ट्रैक्टर लेकर परिसर में दाखिल हो गए।
17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन धरना-प्रदर्शन के बाद किसान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। किसान संघ ने कहा कि अगर मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
किसान सम्मान निधि दोगुनी करने की मांग किसान संघ के संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि ज्ञापन में केंद्र सरकार से किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर ब्याज शून्य करने की मांग की गई है। वहीं प्रदेश सरकार से गन्ने का भाव 500 रुपए से अधिक करने और पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का भाव घोषित करने की मांग की गई है। राजस्व और बिजली से जुड़ी समस्याएं उठाईं किसानों ने राजस्व संबंधी गड़बड़ियों, अंश निर्धारण और फार्मर आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी की है। इसके अलावा बिजली कनेक्शन सस्ता करने समेत कई स्थानीय समस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)