नवरात्र-दशहरा पर 10 रूटों पर 200 बसें चलेंगी:मिर्जापुर-वाराणसी रूट पर सबसे ज्यादा 65 बसें,प्रयागराज-वाराणसी में 50 बसें रिजर्व में रहेंगी

Sep 25, 2026 - 16:41
0
नवरात्र-दशहरा पर 10 रूटों पर 200 बसें चलेंगी:मिर्जापुर-वाराणसी रूट पर सबसे ज्यादा 65 बसें,प्रयागराज-वाराणसी में 50 बसें रिजर्व में रहेंगी
आगामी नवरात्र और दशहरे के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों के सफर के लिए कुल 10 मार्गों पर 200 बसों को उतारा जाएगा। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति या भीड़ बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए प्रयागराज और वाराणसी रीजन में 25-25 बसों को रिजर्व में रखा गया है। जारी की गई सूची के अनुसार, सबसे अधिक 65 बसों का संचालन मीरजापुर-वाराणसी मार्ग पर किया जाएगा। मीरजापुर-विन्ध्याचल-प्रयागराज मार्ग पर 50 बसें और मीरजापुर-राबर्ट्सगंज मार्ग पर 30 बसें चलाई जाएंगी। मीरजापुर-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग के लिए 25 बसें तय की गई हैं। प्रयागराज और विन्ध्याचल से जुड़े अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। मीरजापुर-घोरावल और मीरजापुर-हनुमना रूट के लिए पांच-पांच बसें आवंटित की गई हैं। प्रतापगढ़-प्रयागराज-विन्ध्याचल, लालगंज-प्रयागराज-विन्ध्याचल, बादशाहपुर-प्रयागराज-विन्ध्याचल तथा कौशाम्बी (कड़ा धाम)-प्रयागराज-विन्ध्याचल मार्गों पर भी पांच-पांच बसें संचालित होंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इन सभी 10 मार्गों को मिलाकर कुल 200 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। तय शुदा बसों के अतिरिक्त प्रयागराज और वाराणसी रीजन के पास कुल 50 बसें रिजर्व कोटे में रहेंगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सके। यात्रियों को त्योहारी सीजन में सुविधा प्रदान करने के लिए रोडवेज ने यह विशेष व्यवस्था की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User