बिजनौर में बिना हेलमेट 379 बाइक सवारों के चालान:निर्धारित रूट तोड़ने पर 2 ई-रिक्शा जब्त, 11 जुगाड़ वाहनों पर भी शिकंजा

Oct 20, 2026 - 07:34
0
बिजनौर में बिना हेलमेट 379 बाइक सवारों के चालान:निर्धारित रूट तोड़ने पर 2 ई-रिक्शा जब्त, 11 जुगाड़ वाहनों पर भी शिकंजा
बिजनौर में यातायात नियमों का पालन करवाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। सोमवार को चले अभियान में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 379 लोगों के चालान किए गए। इस दौरान निर्धारित रूट तोड़ने पर 41 ई-रिक्शा के चालान हुए, जबकि दो ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े करवाए गए। शहर में ई-रिक्शा के लिए दो रूट तय हैं, फिर भी कई लोग इनका उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात पुलिस ने जुगाड़ वाहन बनाकर सामान ढोने वाले 11 वाहनों पर भी कार्रवाई की। यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन ने चेतावनी दी कि निर्धारित रूट तोड़ने और असुरक्षित तरीके से सामान ढोने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User