बिजनौर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Oct 08, 2026 - 08:02
0
बिजनौर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बिजनौर में बच्चे से बाइक टकराने पर हुए विवाद में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सोमवार शाम पटवारियान मोहल्ले के ईशान उर्फ काले की बाइक अचारजान मोहल्ले में एक बच्चे से टकराई। लोगों ने उसे सावधानी से बाइक चलाने को कहा। इस पर ईशान की कहासुनी हुई और उसने गाली-गलौज भी की। इसी विवाद के चलते मंगलवार शाम अचारजान मोहल्ले के मुकेश उर्फ पिंटू पर ईशान ने चाकू से हमला किया। चाकू मुकेश की गर्दन, पीठ और हाथ में लगा, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईशान को किरतपुर मार्ग स्थित रसूलिया पीर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User