गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए:अगले 48 घंटे में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का अनुमान
गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। आज तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, आज हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा से है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में गाजियाबाद और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है, दिन में कभी बादल तो कभी धूप रहेगी।
8 व 9 अक्टूबर को फिर बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को गाजियाबाद में मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 28 सितंबर को हुई थी आखिरी बारिश गाजियाबाद में 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हो गया।
बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट आई थी। अब धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में मौसम ठंडा होने लगा है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)