बिजनौर में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:नूरपुर-बिजनौर रोड पर हुआ हादसा, मोबाइल की दुकान चलाता था, तीन भाइयों में सबसे छोटा था
बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र के गांव बमलोनी निवासी विमल सैनी (26) पुत्र वीरेश सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विमल सोमवार शाम बाइक से नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहा था। नूरपुर-बिजनौर रोड पर उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल विमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विमल मोबाइल का सामान बेचता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)