मेंहदावल CHC में जन्म प्रमाण-पत्र के लिए 3 हजार मांगे:महिला ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, अधीक्षक बोले- वीडियो में पैसे मांगने का प्रमाण नहीं, जांच कराएंगे

Oct 19, 2026 - 11:14
0
मेंहदावल CHC में जन्म प्रमाण-पत्र के लिए 3 हजार मांगे:महिला ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, अधीक्षक बोले- वीडियो में पैसे मांगने का प्रमाण नहीं, जांच कराएंगे
संतकबीरनगर के मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवजात के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 3 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। एक महिला ने अस्पताल की स्टाफ नर्स पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो में अपनी बात रखी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी मिलने की बात कही है और जांच कराने का आश्वासन दिया है। वायरल वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उससे नवजात के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 3 हजार रुपये मांगे गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल का सुरक्षा गार्ड मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों और गार्ड के बीच बहस भी हुई। स्थानीय लोगों ने प्रसव केंद्र में पुरुष सुरक्षा गार्ड की तैनाती पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि रात के समय महिला मरीजों के बीच पुरुष गार्ड की ड्यूटी क्यों लगाई गई है। लोगों ने गार्ड पर ड्यूटी के दौरान नशे में होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग भी की है। हालांकि, गार्ड की भूमिका और उस पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर भी उठे सवाल मामले में स्टाफ नर्स पर पैसे मांगने के आरोप के साथ जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठे हैं। पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की गई है कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की निर्धारित प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क लिया जाता है या नहीं। अधीक्षक बोले- जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वीडियो में महिला आरोप लगा रही है, लेकिन पैसे मांगने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मामले की जांच कराई जाएगी और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User